संभल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का बड़ा एक्शन, 187 पुलिसकर्मियों के तबादले

Share This

 

संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी के आदेश पर जिले में तैनात 187 सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

देखें लिस्ट

तबादला सूची में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा गया है, जबकि कई थानों पर तैनात सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना माना जा रहा है।

HQAyAK2bkAAsaEA HQAx uMaYAAPkIw HQAx9sxbsAAvGOC HQAx7zZaMAAD8fM

कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी

एसपी के आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े स्तर पर हुए इस तबादले के बाद पुलिस विभाग में नई तैनाती के अनुरूप व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में किया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *