उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 194 पुलिस इंस्पेक्टरों के गैर जनपद तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में आईजी स्थापना, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार इंस्पेक्टरों को एक जिले से दूसरे जिले में नई तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि यह तबादले पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी नई तैनाती वाले जनपद में कार्यभार ग्रहण करें।
देखें लिस्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/02/up-police-inspector-transfer-5-2026-07-02-06-36-56.jpg)
पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर नई तैनाती के बाद कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में होने वाले कार्यों पर रहेगी।