UP SI भर्ती 2025: डीवी/पीएसटी के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, 15 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

Share This

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेखों की संवीक्षा (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए प्रवेश पत्र 5 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

इतने पदों के लिए है भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर कुल 4543 रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत योग्य अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 15 जून 2026 से शुरू होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 5 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके लिए उन्हें अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने केंद्र पर उपस्थित होना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र में उल्लिखित सभी मूल अभिलेखों तथा उनकी एक स्वप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।

भर्ती बोर्ड ने की अपील

भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नवीनतम अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *