आगरा: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 16 दरोगा और 44 सिपाहियों के तबादले

Share This

आगरा कमिश्नरेट में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। आगरा में हुई इस बैठक के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।

कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

जारी आदेश के अनुसार 16 दरोगाओं और 44 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। महिला दरोगा दीक्षा सिरोही को थाना एत्मादपुर से साइबर क्राइम सेल में तैनात किया गया है, जबकि सरिता यादव को खंदौली से नगर जोन भेजा गया है। इसके अलावा आलोक कुमार तिवारी, अरुण विलारिया, शक्ति राठी और निरंजन तिवारी को पुलिस लाइन से नगर जोन में तैनाती दी गई है। वहीं अरविंद कुमार, महेश चंद्र और प्रशांत कुमार को पश्चिमी जोन भेजा गया है।

इनका भी हुआ ट्रांसफर

अनिरुद्ध कुमार दुबे को सदर थाना क्षेत्र से पश्चिमी जोन और मोहम्मद खालिद को खेरागढ़ से पूर्वी जोन स्थानांतरित किया गया है। आबिद और राजेश कुमार को ताज सुरक्षा में लगाया गया है, जबकि संजीव पंवार का पूर्वी जोन तबादला निरस्त कर उन्हें भी ताज सुरक्षा में तैनात किया गया है।

इसके साथ ही सतपाल सिंह को ट्रांस यमुना से गुमशुदा प्रकोष्ठ और तालिब चौहान को पुलिस लाइन से नफीस सेल में भेजा गया है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास द्वारा शहर के 44 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।

इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *