Ghaziabad: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनामी

Share This

 

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले अपराध के मुख्य आरोपी जसीम उर्फ छोटू का पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ये था मामला 

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को आरोपी ने अपनी ही भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को शालीमार गार्डन इलाके में एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे छोड़ दिया।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपी के खिलाफ अहम सुराग मिले। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले मुजफ्फरनगर में जेल जा चुका था।

रविवार को हुई मुठभेड़

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि जसीम बन्थला नहर कट के पास मौजूद है। SWAT टीम ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि एक कांस्टेबल की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और चोरी की बाइक भी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *