सिपाही पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या: पोस्टमार्टम और जांच ने खोली हत्या की साजिश

Share This

रामपुर में पुलिस आरक्षी की पत्नी लता और उनके तीन साल के बेटे अवांश की हत्या का मामला पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खुलासा किया कि लता के सिर में लोहे की भारी चोट से उसकी जान गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या शारीरिक हमले के साथ योजना बद्ध तरीके से की गई थी। रिपोर्ट से यह भी पता चला कि लता की जान बच सकती थी, लेकिन उसे रास्ते में हत्या कर दी गई।

जांच के दौरान खुली पोल

जांच के दौरान सामने आया कि दान सिंह ने अपने साथियों की मदद से साजिश रची थी। उसने पत्नी और बेटे को कार में डालकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। जब लता जीवित बच गई, तो उसने उसे अस्पताल ले जाने के बहाने रास्ते में सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस पूरी योजना में उसके साथियों ने भी भूमिका निभाई।

पुलिस ने दान सिंह के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले, जिससे हत्या की साजिश और स्पष्ट हुई। पता चला कि नूर हसन और सलमान ने हत्या में सक्रिय भाग लिया। दान सिंह और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि प्रदीप और रवि की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

अन्य महिला के साथ था अफेयर

जांच के दौरान यह भी पता चला कि दान सिंह का किसी महिला के साथ गुप्त संबंध था, जो जिले से बाहर रहती है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें केस में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *