बरेली में बड़ा पुलिस फेरबदल: एसएसपी अनुराग आर्य ने 18 इंस्पेक्टरों के तबादले किए

Share This

बरेली में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अनुराग आर्य (एसएसपी) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 18 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

देखें लिस्ट 

जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय को बारादरी से कोतवाली भेजा गया है, जबकि सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर स्थानांतरित किया गया। वहीं बिजेंद्र सिंह को इज्जतनगर से बारादरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में संजय कुमार धीर को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से कैंट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को कैंट से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके अलावा हरेंद्र सिंह को शीशगढ़ से साइबर सेल, जितेंद्र सिंह को सुभाषनगर से शीशगढ़ और सतीश कुमार को सुभाषनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इनका नाम भी लिस्ट में शामिल

अन्य तबादलों में संतोष कुमार सिंह को एएचटीयू से किला थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुभाष कुमार को किला से लाइन हाजिर किया गया। बीनू चौधरी को पुलिस लाइन से आंवला, कुंवर बहादुर सिंह को आंवला से साइबर थाना, दिनेश कुमार शर्मा को साइबर थाना से बहेड़ी और पवन कुमार को बहेड़ी से भमोरा भेजा गया है।

साथ ही, सन्नी चौधरी को भमोरा से रिजर्व पुलिस लाइन और राजेश बाबू मिश्रा को विशारतगंज से बिथरी चैनपुर भेजा गया है, जबकि चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिथरी चैनपुर से विशारतगंज स्थानांतरित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *