देवरिया में बड़ा एक्शन: एक ही थाने में जमे 77 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Share This

देवरिया जिले में लंबे समय से एक ही थानों में तैनात पुलिसकर्मियों पर एसपी संजीव सुमन ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने ऐसे 77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मी कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जिससे कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा था और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे थे। एसपी ने इस कदम को प्रशासनिक सुधार और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

20260402 185437

20260402 185439

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी संदेश गया है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती अब स्वीकार नहीं होगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि समय-समय पर तबादले जरूरी हैं ताकि कार्य में निष्पक्षता बनी रहे और जनता का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *