गोंडा हादसा: घायल सिपाही आकाश सिंह की मदद को आगे आए DGP, भेजी 1 लाख की सहायता

Share This

गोंडा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए जीआरपी सिपाही आकाश सिंह की मदद के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। गंभीर रूप से घायल सिपाही के इलाज और आर्थिक सहायता को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कदम उठाए हैं, जिससे मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला है।

ये है मामला

गोंडा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध चोर को पकड़ने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए जीआरपी सिपाही आकाश सिंह की मदद के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने तत्काल आर्थिक सहायता भेजी है। डीजीपी ने आकाश सिंह के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि भिजवाई, जिसे आईजी रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज ने उनके परिजनों को सौंपा।

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है, जब एक संदिग्ध चोर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। उसे पकड़ने के दौरान सिपाही आकाश सिंह चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

डीजीपी ने दिया निर्देश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आकाश सिंह के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हैं और सिपाही की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *