UP Police की ट्रेनी सिपाही से सीधे डिप्टी जेलर बनीं आरती, 39वीं रैंक के साथ रचा इतिहास

Share This

गोंडा जिले की 26 वर्षीय आरती मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। आरती ने डिप्टी जेलर पद पर 39वीं रैंक प्राप्त की है। खास बात यह है कि वह वर्तमान में आजमगढ़ जिले के पीटीसी में सिपाही के रूप में प्रशिक्षण ले रही हैं और अब सीधे डिप्टी जेलर बनने जा रही हैं।

खुद से की तैयारी

आरती की यह सफलता और भी विशेष इसलिए है क्योंकि उन्होंने घर पर रहकर स्वयं तैयारी की और पहली ही कोशिश में यह मुकाम हासिल कर लिया। इससे पहले वह यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में भी सफल हो चुकी हैं।

उनका परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है। पिता राम आशीष मिश्रा किसान हैं, जबकि मां रीता मिश्रा गृहिणी हैं। आरती तीन बहनों और एक भाई में से हैं। कुछ महीने पहले उनके भाई की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार को गहरा सदमा लगा। बेटी की सफलता पर मां ने खुशी जताई, लेकिन बेटे की याद में भावुक भी हो गईं।

मेहनत से मिला मुकाम

आरती ने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय संस्थानों से पूरी की और बीएससी के बाद बीएड कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *