वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 54 गैंगस्टर पर 50-50 हजार का इनाम, 6 आरोपी बिहार के निवासी

Share This

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं और प्रत्येक की सूचना देने वाले को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे इन आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

ये है मामला 

पुलिस के अनुसार, सूची में शामिल 54 में से 50 अपराधी चंदौली जिले में बीते एक वर्ष से वांछित हैं, जबकि चार अपराधियों की तलाश गाजीपुर में पिछले छह माह से जारी है। लगातार छापेमारी के बावजूद जब गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी, तब इनाम की घोषणा का निर्णय लिया गया। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और दूसरे राज्यों की एजेंसियों से भी समन्वय किया जा रहा है।

इन 54 नामों में छह आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं। इनमें कैमूर के दुर्गावती क्षेत्र के सोनू यादव और चैनपुर के भगवान यादव, गया (बोधगया) के नसीम खान, औरंगाबाद के सनवर खान, मोतिहारी के मुन्ना कुमार तथा रोहतास के रमाशंकर का नाम शामिल है।

अफसरों ने कहा ये

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित जिलों की पुलिस से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। कुछ मामलों में महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा सूची में वाराणसी, प्रतापगढ़, शामली, मेरठ, मिर्जापुर, जौनपुर, मुरादाबाद और सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों के आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *