उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
देखें लिस्ट
माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। तबादलों के तहत जोन, अपराध शाखा, साइबर क्राइम, यातायात, नागरिक सुरक्षा और विशेष सुरक्षा बल समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां की गई हैं। शासन स्तर पर लंबे समय से इन बदलावों को लेकर मंथन चल रहा था।
प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है।