उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल के तहत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और 24 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इस बदलाव का उद्देश्य जिलों में पुलिसिंग को बेहतर बनाना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्णायक भूमिका में लाना है। सरकार का यह कदम आने वाले महीनों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
आईपीएस स्तर पर तबादले:
डीके ठाकुर – मेरठ जोन से हटाकर लखनऊ में एसएसएफ के अपर पुलिस महानिदेशक बनाए गए।
भानु भास्कर – प्रयागराज जोन से मेरठ जोन के एडीजी नियुक्त किए गए।
संजीव गुप्ता – सचिव गृह विभाग से हटाकर प्रयागराज जोन के एडीजी बनाए गए।
पीपीएस अफसरों के तबादले:
अजीत कुमार सिंह – प्रतापगढ़ से नोएडा में सहायक पुलिस आयुक्त बनाए गए।
डॉ. देवेन्द्र कुमार – जालौन से बदायूं में डिप्टी एसपी के पद पर भेजे गए।
विजय कुमार राना – बरेली पीएसी से एलआईयू बरेली में डिप्टी एसपी नियुक्त।
संजय कुमार मिश्र – बरेली एलआईयू से उन्नाव में पुलिस उपाधीक्षक बनाए गए।
गिरिजा शंकर त्रिपाठी – बुलंदशहर से रायबरेली भेजे गए।
जितेन्द्र सिंह कालरा – कुशीनगर से मेरठ ईओडब्ल्यू में तैनात किए गए।
चन्द्रकेश सिंह – मैनपुरी से पीटीसी सीतापुर स्थानांतरित किए गए।
आशीष मिश्र – बलिया से ललितपुर भेजे गए।
राहुल यादव – प्रशिक्षण उपरांत हापुड़ में स्थाई तैनाती दी गई।
शाम्भवी त्रिपाठी – भदोही से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ स्थापना शाखा भेजी गईं।
राजीव कुमार सिंह – गोरखपुर से भदोही भेजे गए।
तेजस त्रिपाठी – फिरोजाबाद में तैनात किए गए।
प्रिया यादव – सहारनपुर में तैनात की गईं।
आलोक कुमार गुप्ता – बलिया भेजे गए।
अमित कुमार – कासगंज में नई तैनाती मिली।
शुभम वर्मा – गाजीपुर में सीओ बनाए गए।
जितेन्द्र सिंह यादव – शामली में सीओ नियुक्त हुए।
राम प्रवेश गुप्ता – आगरा में एसीपी बनाए गए।
परमेश्वर प्रसाद – जालौन में डिप्टी एसपी बने।
संजीव कुमार राय – मथुरा में तैनात किए गए।
शुभम पटेल – मुरादाबाद में डिप्टी एसपी बनाए गए।
प्रियंका यादव – लखनऊ के 1090 महिला हेल्पलाइन में सीओ नियुक्त।
अमित कुमार (दूसरे) – कानपुर नगर में एसीपी बने।
प्रदीप कुमार मौर्य – उन्नाव में सीओ के रूप में तैनात किए गए।