लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। शासन ने साइड लाइन में तैनात 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। लंबे समय से मुख्यालय और अहम इकाइयों में जमे अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में कई जिलों और वाहिनियों में सेनानायक और पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। पीएसी, एसएसएफ, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, एटीएस और अभिसूचना जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में तैनाती की गई है।
देखें लिस्ट
