UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर कुंजी जारी, 20 से 23 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 08 जून 2026, 09 जून 2026 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

यहां से करें लॉगइन

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अपने अनुक्रमांक, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी का अवलोकन कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 20 जून 2026 से 23 जून 2026 (मध्य रात्रि तक) तक अपने प्रश्नों पर साक्ष्य आधारित आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को https://upcons2025.com/con2025questionobjections/Login.aspx लिंक का उपयोग करना होगा। वहीं भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक सूचना के लिए अभ्यर्थी https://uppbpb.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अंतिम सूची इसके बाद होगी जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियों का निस्तारण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा और अंतिम उत्तर कुंजी इसके बाद जारी की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और अब उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परिणाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी इस सूचना के बाद अभ्यर्थियों में उत्तर मिलान और आपत्ति दर्ज कराने को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। अब सभी की नजर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम पर टिकी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *