यूपी SI रिजल्ट में रिकॉर्ड मेरिट, जनरल कटऑफ 369 के पार

Share This

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी होते ही सबसे ज्यादा चर्चा हाई मेरिट और कटऑफ को लेकर शुरू हो गई है। इस बार दरोगा भर्ती परीक्षा में चयन पाना आसान नहीं रहा। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ 369.87 अंक तक पहुंच गई, जबकि महिला वर्ग में भी मेरिट 360 अंक के पार चली गई। इतने ऊंचे अंक देखकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हैरान हैं।

परिणाम हुआ जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 14 और 15 मार्च को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया। बोर्ड के मुताबिक अब केवल वही उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचेंगे, जिन्होंने निर्धारित कटऑफ हासिल की है। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।

20260507 201032

इस बार OBC और EWS वर्ग में भी मुकाबला बेहद कड़ा रहा। पुरुष OBC की कटऑफ 364.56 और EWS की 364.41 अंक दर्ज की गई। वहीं महिला अभ्यर्थियों में OBC की मेरिट 353.76 और EWS की 353.22 अंक तक पहुंची। SC-ST वर्ग की कटऑफ भी पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा रही।

भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के दौरान अभ्यर्थियों को सीधे उनका स्टेटस दिख रहा है। कटऑफ पार करने वालों को DV/PST के लिए शॉर्टलिस्टेड बताया गया है, जबकि कम अंक पाने वाले उम्मीदवार बाहर हो गए हैं।

विशेषज्ञों ने कहा ये

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पेपर अपेक्षाकृत संतुलित रहा, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए। यही कारण है कि मेरिट रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे, जिन्होंने 350 से ज्यादा अंक लाने के बावजूद अगला चरण हासिल नहीं कर सके। अब चयनित अभ्यर्थियों की नजर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण और फिजिकल टेस्ट की तारीखों पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *