यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड ने दी जानकारी

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को परिणाम लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद उनका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। परिणाम देखने के लिए बोर्ड ने अलग से ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया है, जहां अभ्यर्थी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Capture 6

ये चीजें है जरूरी

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगे की सभी सूचनाएं, जैसे दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा अथवा अन्य चरणों का कार्यक्रम, समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विस्तृत जानकारी और आगामी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *