झांसी: ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों की हथेली पर मेहंदी, आंखों में चांद का इंतजार

Share This

 

करवा चौथ पर झांसी पुलिस लाइन और महिला थाने का नजारा बदला हुआ था। वर्दी वही खाकी थी, लेकिन हथेलियों पर मेहंदी रची थी। निर्जला व्रत में भी महिला पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटी थीं।

झांसी में पुलिसकर्मियों का अलग अंदाज

एक तरफ वायरलेस पर कानून-व्यवस्था की खबर, दूसरी तरफ मन में पति की लंबी उम्र की दुआ। यही है झांसी की महिला पुलिस का आज का दिन।

थाने में तैनात प्रशंसा की शादी को पांच साल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके पति भी उनके लिए व्रत पर हैं और बिजनेस खत्म कर शाम तक घर पहुंचेंगे। तभी व्रत खोलेंगी।

शालिनी के लिए यह छठवां करवा चौथ है। दीप्ति कहती हैं – पति से लड़ाई तो रोज की बात है, पर प्यार उससे ज्यादा है। बस चांद निकले और उनका चेहरा देख लूं।

नहीं छूटा एक भी व्रत

सबसे पुरानी व्रती राममूर्ति हैं। 24 साल से बिना नागा व्रत रख रही हैं। ड्यूटी के बीच ही मेहंदी लगवाई। कहती हैं – इस वर्दी ने बहुत कुछ सिखाया, पर त्योहार मनाना नहीं छुड़ाया।

थाना प्रभारी नीतू सिंह खुद चौथी बार व्रत पर हैं। बोलीं – पहले ड्यूटी, फिर पति के साथ पूजा।

यह तस्वीर बताती है कि खाकी कितनी भी सख्त हो, अंदर प्रेम, श्रद्धा और कर्तव्य तीनों एक साथ रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *