Blog
अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिलाकर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं डायल 112 की महिला कर्मियों का समर्थन करते हुए उनका मांग पत्र सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘डॉयल 100’ के किसी एक ‘संवाद अधिकारी’ का ‘पीड़ा-पत्र’ नहीं है बल्कि हर एक का है।
मुख्यमंत्री से मिलने से पहले ही, रात भर ठंड में बैठकर अपनी मांग करने वाली बहन-बेटियों को सुबह हिरासत में ले लिया गया। भाजपा का नारी वंदन का सत्य रूप ‘नारी बंधन’है। शर्मनाक, निंदनीय, असहनीय!
डायल 112 की महिला कर्मचारी सोमवार रात से प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वैन में डालकर वहां से हटाने की कोशिश की। महिला कर्मियों की मांग है कि उनका वेतन इन हैंड 18 हजार किया जाए और उन्हें एक साप्ताहिक अवकाश व महीने में दो पेड लीव दी जाए।
उन्होंने कहा कि टेंडर चेंज होने पर हमें बिना नोटिस पीरियड जॉब से निकाल दिया गया है क्योंकि हम लोगों ने इनकी बात नहीं मानी। उनकी मांग है कि हमें पुन: जॉब पर ऑफर लेटर और ज्वाइनिंग लेटर के साथ हमारी शर्तों के अनुकूल हमें हमारी जॉब दी जाए।
Elvish Yadav Arreste: आखिर क्यों कोटा से गिरफ्तार हुए एल्विश यादव को UP पुलिस से बात होने के बाद दे दी रिहाई?
ओटीटी बिग बॉस 2 के विजेता एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. कोटा ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुकेत थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रेव पार्टी में सांप के विष प्रयोग में लेने के मामलों में आए थे. विवादों में कोटा ग्रामीण पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया. फिलहाल ग्रामीण पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.
बता दें कि बीते शुक्रवार को ओटीटी बिग बॉस 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा में रेव पार्टी में सांपों का जहर परोसने के आरोप लगने का मामला सामने आया था. तो वहीं, खबरों की माने तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान ने एल्विश यादव का सपोर्ट किया था. इसके बाद एल्विश यादव को ‘बिग बॉस 17’ के सेट पर भी देखा गया था. इस दौरान वो अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘बोलेरो’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे.
गायिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला : पूर्व विधायक विजय मिश्र को 15 साल की सजा,1 लाख का जुर्माना
ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा हो गई है। इसके अलावा एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट ने विजय मिश्र को दोषी करार दिया था। वहीं पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र और नाती ज्योति उर्फ विकास मिश्र साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त हो गए थे। फैसले के बाद न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई और डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच संग थाने की पुलिस तैनात की गई है।
ये है मामला
रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत कुनबे के छह सदस्यों पर जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद मध्य प्रदेश के आगर से उन्हें गिरफ्तार किया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, बेटे विष्णु मिश्र, नाती विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें करीब तीन साल से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। एक सप्ताह पूर्व सुनवाई पूर्ण होने पर तीन नवंबर को सजा के फैसले की सुनवाई की तिथि तय की गई थी। शुक्रवार को सजा को लेकर कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती संग सीओ, ज्ञानपुर थाने की पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट मोड में रही।
किशोरी की मौत को लेकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़…आगजनी
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर शनिवार सुबह सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ अराजकतत्वों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। कस्बे की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से कस्बे में तनाव के हालात बन गए हैं। पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार की शाम संपूर्णानगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव घर में लटका मिला था। किशोरी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत थी। मामले में मृतका की मां ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
रात में भी जुटने लगी थी भीड़
किशोरी का शव शनिवार रात करीब 10.30 बजे घर लाया गया। इसकी सूचना पर बजरंग दल और भीम आर्मी के कार्यकर्ता हजारा थाने की तरफ से जुटने लगी। रात 11.30 बजे थाना गेट पर एसओ से वार्ता कर फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर शव का संस्कार न करने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी सियाराम वर्मा, गौरीफंटा एसओ अनिल कुमार सैनी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है।
रातभर मामला शांत रहा। शनिवार सुबह फिर गुस्साई भीड़ ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि एफआईआर में नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आरोपी की दुकान और घर पर बुलडोजर चलाया जाए। दो युवक आरोपी युवक की दुकान में पीछे से तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इस पर कई लोग उन युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पुलिस बल ने थाने में घुसकर पत्थरबाजी से बचाव किया। बाद में पुलिस बल ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। पथराव करने वाले युवकों को पुलिस ने जमकर पीटा। भीड़ ने आरोपी युवक की दुकान का माल निकालकर जला दिया। जबकि दूसरे समुदाय की जितनी दुकानें चौराहे तक थीं, सबमें तोड़फोड़ कर दी। सुबह 11:00 तक एएसपी नैपाल सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ पलिया आदित्य कुमार, निघासन सीओ राजेश कुमार समेत कई थानों के पुलिस बल भीड़ को समझाने में लगा रहा
नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल ने गरीब के ठेले पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों लगातार कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिन मामलो में पुलिस की साख पर सवाल खड़े किए हैं. अब ताजा मामला भी सामने आया जिसने फिर खाकी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस कर्मियों की एक शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में नशे में धुत दो व्यक्ति में से एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़े ठेके पर पेशाब करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो के साथ ये कहा गया कि पेशाब कर रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी है और उसका एक साथी भी पुलिस कर्मी है.
वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति डायल 112 के कांस्टेबल हैं. जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है और साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है. वायरल हुआ वीडियो ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित ग्रीनपार्क चौराहे के पास का है बताया जा रहा है. जहां सोमवार देर रात पीआरवी 112 में तैनात दो कांस्टेबल शराब के नशे में बिना वर्दी के घूम रहे थे. इसी दौरान एक कांस्टेबल एक दुकानदार के बंद ठेले पर पेशाब करने लगा. ठेले पर पेशाब करता देख स्थानीय दुकानदारों ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने कांस्टेबल की इस करतूत का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया.जिस पर कांस्टेबल के साथी ने विरोध शुरू कर दिया और गाली गलौज शुरू कर दिया. यह मामला जैसे तैसे शांत हुआ पर लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी लाखन सिंह ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो बीते 2 नवंबर का है जो संज्ञान में आया है. इस वीडियो में देखा कि दो व्यक्तियों के साथ कई अन्य लोग भी थे. सभी आपस में गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा गया कि एक व्यक्ति ठेले पर पेशाब करते हुए देखा गया. एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है, इनके नाम कांस्टेबल हेमंत कुमार और लोकेश राजपूत हैं. एसीपी कलक्टरगंज की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी. इसकी शुरूआती जांच प्रचलित है, जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
आखिर क्यों UP POLICE को दर्ज करनी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर FIR, जानें- पूरा मामला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय के दिए गए बयान पर एबीवीपी के छात्रों ने थाने में शिकायत दी थी. कांग्रेस नेता अजय राय ने BHU-IIT छात्रा से छेड़छाड़ मामले में ABVP पर टिप्पणी की थी. अजय राय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया था. इसके साथ ही अजय राय ने कहा था कि RSS की विचारधारा सभी विश्वविद्यालयों पर हावी हो चुकी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा साक्षी सिंह ने अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी है.
कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने वाराणसी के लंका थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए लिखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो की देश भर के शिक्षण संस्थानों में कार्य करती है. 2 नवंबर 2023 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी की घटना हुई जिसकी अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. इसी बीच 3 नवंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय द्वारा बयान दिया गया है कि इस घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता है.
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि अजय राय का यह आरोप पूर्ण रूप से निराधार है और यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छवि को खराब करने व उक्त गंभीर प्रकरण की जांच को प्रभावित करने की नियत से दिया गया है. इसके साथ ही ABVP सदस्यों द्वारा शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर विश्वविद्यालय परिसर में जातीय और पार्थिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है.
IPS प्रवीण मधुकर पवार 5 साल के लिए CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त
आईपीएस अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रवीण मधुकर पवार, आईपीएस को संयुक्त निदेशक, सीबीआई के पद पर नियुक्ति की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस साल मई की शुरुआत में, केंद्र ने कर्नाटक के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अगला निदेशक नियुक्त किया था। सूद ने 25 मई को वर्तमान सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जयसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यभार संभाला।
आपको बता दें कि सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए एक पैनल द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। नियुक्ति का कार्यकाल अधिकतम 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
NOIDA, GHAZIABAD में खराब हवा पर बोले CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में एयर पल्यूशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब और हरियाणा पर आरोप…
…आखिर जानें MUMBAI POLICE ने क्यों किया URFI JAVED को गिरफ्तार
उर्फी जावेद को आज सुबह मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पपराजी विरल भयानी…
तो क्या किसी भी वक्त NOIDA POLICE कर सकती है फेमस यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी के पहले विजेता ELVISH YADAV को गिरफ्तार
NOIDA पुलिस ने रेव पार्टी को लेकर फेमस यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी के पहले विजेता…