Blog

एक बार फिर सुर्खियों में UP Police की रिवॉल्वर रानी, अब ससुरालवाले कर रहे परेशान

    एक बार फिर से यूपी पुलिस की रिवॉल्वर रानी सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ…

पदभार ग्रहण करने के बाद UP Police के DGP ने CM योगी को कहा धन्यवाद

  बीती 31 जनवरी को यूपी पुलिस को अपना नया कार्यवाहक डीजीपी मिल गया। दरअसल, अब…

जानें DGP प्रशांत कुमार के पास है किस-किस अन्य विभाग की जिम्मेदारी ?

उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारी अब नए कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को दी गई है। वो एक ऐसे अफसर हैं, जिन्होंने अपने कंधे पर आई सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाई है। फिर चाहे बात हो कानून व्यवस्था संभालने की, या फिर लोगों की परेशानियों को दूर करने की। उन्होंने योगी सरकार के कार्यकाल के हर अच्छे कदम को सफल बनाने की कोशिश की है। अब जब उन्हें यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बना दिया गया है तो इसके साथ-साथ उनके ऊपर डीजी EOW का भी चार्ज रहेगा। इसके साथ ही वर्तमान समय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भी उन्हीं के ऊपर रहेगी।

इन अफसरों को हरा कर बनें डीजीपी

जानकारी के मुताबिक, आज सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार ने अपने नई जिम्मेदारी को संभाल लिया है। सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। डीजीपी की इस रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम चल रहा था। इसमें से डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बाजी मारी है।

इन्हीं के नेतृत्व में होगा लोकसभा चुनाव

IPS प्रशांत कुमार जिस तरह से अपराधियों और अपराध के खिलाफ काम करते हैं, उसी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी समय में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में अब कार्यवाहक डीजीपी के नेतृत्व में ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को प्रमोशन देकर उन पर अपने भरोसे को मजबूत होना दिखाया है।

UP POLICE मुख्यालय पहुंचे IPS प्रशांत कुमार ने संभाला DGP का कार्यभार

सभी का इंतजार खत्म हुआ और आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार ने अपने नए कार्यभार को संभाल लिया है। कार्यवाहक डीजीपी की रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम चल रहा था। इसमें से डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बाजी मारी है।

सीएम योगी के हैं चहेते

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को पूर्णकालिक डीजीपी के चयन का प्रस्ताव अब तक नहीं भेजा है। इसकी वजह से एक बार फिर कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। सरकार अपने पसंदीदा अफसर को कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। आईपीएस प्रशांत कुमार को सीएम योगी का चहेता माना जाता है। यही वजह है कि कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वरिष्ठता की सूची में वो 19 वें नंबर पर थे।

 

संभाल लिया कार्यभार

इसके साथ ही IPS प्रशांत कुमार जिस तरह से अपराधियों और अपराध के खिलाफ काम करते हैं, उसी वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी समय में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में अब कार्यवाहक डीजीपी के नेतृत्व में ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को प्रमोशन देकर उन पर अपने भरोसे को मजबूत होना दिखाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यवाहक DGP बनने के बाद CM योगी से मिलने पहुंचे IPS Prashant Kumar

आज यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के रिटायरमेंट का दिन है, इसलिए विभाग को अपना नया मुखिया भी आज ही मिल गया। दरअसल, आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात में कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीएम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सीएम ने भी उन्हें बधाई दी।

सीएम ने दी बधाई

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद आईपीएस प्रशांत कुमार आज ही पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मिलने पहुंचे। ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान प्रशांत कुमार ने सीएम को उनपर भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया कहा इसके साथ ही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आईपीएस अफसर को शुभकामनाएं और बधाई दीं।

सरकार ने दिखाया भरोसा

आपको बता दें कि प्रशांत कुमार सीएम योगी के विश्वासपात्र अफसरों में है। यही वजह है कि एक बार फिर सरकार ने उनपर भरोसा दिखाया है। इससे पहले भी उन्हें सरकार ने यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। इसे के चलते अब यूपी पुलिस की कमान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है। वो विभाग के चौथे कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं। भले ही डीजीपी बनने की रेस में उनसे कई सीनियर अफसर शामिल थे, लेकिन ये जिम्मदारी उन्हें सौंपी गई है।

कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार 1990 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। आईपीएस अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया था। वर्तमान समय में एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार को कई बार राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। प्रदेश के कई जिलों और जोन की कमान संभाल चुके प्रशांत कुमार ने अपराध पर नकेल कसने में काफी सफलता हासिल की है।

जाने क्यों CM योगी ने IPS प्रशांत कुमार को दी UP पुलिस के मुखिया की जिम्मेदारी

अब यूपी पुलिस की कमान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है। वो विभाग के चौथे कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं। भले ही डीजीपी बनने की रेस में उनसे कई सीनियर अफसर शामिल थे, लेकिन ये जिम्मदारी उन्हें सौंपी गई है। खबरों की मानें कि उन्हें ये जिम्मेदारी देने की वजह उनका काम और उनकी कार्यशैली है। योगी सरकार की तरफ से जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी गई, तो आईपीएस प्रशांत कुमार ने उसे बखूबी निभाया, इसी वजह से एक बार फिर सरकार ने उनपर भरोसा दिलाया है।

अपराध को किया खत्म

जानकारी के मुताबिक, एक समय था, जब पश्चिमी यूपी में अपराध और अपराधियों का बोलबाला था। ऐसे में योगी सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले आईपीएस प्रशांत कुमार को मेरठ का एडीजी बनाया। बस फिर क्या था, वहां उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने सख्ती बरतना शुरू की और कई बड़े इनामी अपराधियों को ना सिर्फ मार गिराया। इन मुठभेड़ों की खास बात ये थी कि, आईपीएस प्रशांत कुमार खुद कई एनकाउंटर में शामिल रहे। प्रदेश भर में उनके नेतृत्व में 300 से ज्यादा एंकाउंटर हुए हैं।

हाल ही में मिला प्रमोशन

उनकी इसी कार्यशैली को देखने के बाद उन्हें एडीजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई, जो कि अब तक वह बखूबी निभा रहे हैं। इसी के चलते यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने वो हर काम किया, जो किया जा सकता है। उनके अच्छे काम के चलते उन्हें हाल ही में प्रमोशन देकर डीजी बनाया गया था। अब जब कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है, तो एक बार फिर उनका अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार 1990 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। आईपीएस अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया था। वर्तमान समय में एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार को कई बार राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। प्रदेश के कई जिलों और जोन की कमान संभाल चुके प्रशांत कुमार ने अपराध पर नकेल कसने में काफी सफलता हासिल की है।

UP Police के चौथे कार्यवाहक DGP बने प्रशांत कुमार, जानें इनके बारे में…

और इसी के साथ एक बार फिर से यूपी पुलिस को नया कार्यवाहक मुखिया मिल गया। दरअसल, अब यूपी पुलिस की कमान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को सौंपी गई है। वो विभाग के चौथे कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं। आपको बता दें कि आज विभाग के तीसरे कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह ये जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रशांत कुमार को दी गई है।

कौन हैं आईपीएस प्रशांत कुमार

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को हाल ही में चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वो प्रशांत कुमार 1990 बैच के अधिकारी हैं। उनका जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। आईपीएस अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने एमएससी, एमफिल और एमबीए भी किया था। वर्तमान समय में एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस प्रशांत कुमार को कई बार राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रदेश के कई जिलों और जोन की कमान संभाल चुके प्रशांत कुमार ने अपराध पर नकेल कसने में काफी सफलता हासिल की है। बतौर आईपीएस प्रशांत कुमार का चयन जब हुआ था तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि 1994 में यूपी कैडर की आईएएस डिम्पल वर्मा से शादी के बाद वह यूपी कैडर में ट्रांसफर हो गए। इस वक्त वो बतौर स्पेशल डीजी यूपी पुलिस में तैनात हैं। अपने कार्यकाल में वो अब तक 300 से ज़्यादा बदमाशों से भिड़ चुके हैं।

ये भी थे रेस में

खबर थी कि, इस बार डीजीपी के पद की जिम्मेदारी आईपीएस आनंद कुमार को दी जा सकती है क्योंकि आनंद कुमार इसी साल 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। इसके साथ ही योगी सरकार में उन्होंने लंबे समय तक एडीजी एलओ का कार्यभार बेहतर ढंग से संभाला था। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर 1989 बैच के पीवी रामा शास्त्री और तीसरे नंबर पर 1990 बैच के आईपीएस एसएन साबत थे। वर्तमान समय में आईपीएस रामा शास्त्री इस समय प्रतिनियुक्ति पर डीजीपी पीएसएफ हैं। वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं। वहीं एसएन साबत इस समय डीजी जेल के पद पर कार्यरत हैं।

जानें कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में मिला DCP का पद

इस साल की शुरुआत में ही आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का सिलसिला जारी हो गया था। इसकी एक वजह है कि कुछ ही समय में चुनाव होने को हैं, ऐसे में प्रशासन हर वो पुख्ता कदम उठा रहा है, जिसकी वजह से चुनाव सकुशल संपन्न होंगे। इसी क्रम में बीती शाम भी तबादला हुआ। इस तबादला लिस्ट में आईपीएस रवीना त्यागी का नाम शामिल है। IPS रवीना त्यागी 2014 कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बेहद कामयाब अफसर रहीं थीं। लोगों को उनका काम काफी ज्यादा पसंद था। अब उन्हें एक बार फिर से फील्ड पर भेजा गया है।

लोगों को पसंद है उनकी कार्यशैली

जानकारी के मुताबिक, रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर भोपाल से की। 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं दी। इसके बाद जेपी इंस्टीटयूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी नोएडा से बीटेक बायोटेक्नोलॉजी से किया है। इसके बाद उन्होंने सिविल की तैयारी की। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सफलता हासिल की। 2014 में उनकी सिविल सर्विसेज में 170वीं रैंक थी।

उनकी पहली पोस्टिंग एएसपी के पद पर मुरादाबाद में हुई थी। मुरादाबाद में मनचलों ने स्कूल और कॉलेजों के बाहर जमावड़ा लगाना बंद कर दिया था। इसके बाद आईपीएस रवीना त्यागी जब 2018 में कानपुर साउथ की एसपी बनी थीं। उस समय उन्होंने स्कूल, कॉलेजों के बाहर एक पेटी लगवाई थी, जिसमें छात्राएं और महिलाएं अपनी समस्याओं को लिखकर उस पेटी में डाल सकती थीं। उनके इसी काम की वजह से लोगों को उनकी कार्यशैली काफी पसंद आई थी।

अब फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर जिले में तैनाती के बाद कुछ समय पहले आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला और बाल सुरक्षा संगठन के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी। कानपुर से उनके तबादले की खबर आने के बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सीपी आरके स्वर्णकार से आईपीएस रवीना त्यागी के ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग की है।

अब एक बार फिर से रवीना त्यागी को फील्ड पर उतारा गया है। उन्हें अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का डीसीपी बनाया गया है। ऐसे में एक बार फिर से चुनाव आने से पहले प्रशासन ने उन पर भरोसा दिलाया है।

इस तरह होती है DGP की नियुक्ति…आप भी जानें पूरी प्रक्रिया

आज यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है, लेकिन अभी तक विभाग के नए मुखिया के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में अभी तक बस लोग ये कयास लगा रहे हैं, कि आखिर अब ये जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। यूपी पुलिस विभाग को काफी लंबे समय से स्थायी डीजीपी नहीं मिला है। ऐसे में इस बार भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है कि, इस बार भी विभाग को कार्यवाहक डीजीपी ही मिलेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि स्थायी डीजीपी के चयन की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो जाती है, लेकिन अभई तक इस बार इसकी शुरुआत नहीं हुई है।

ऐसे होता है चयन

जानकारी के मुताबिक, अगर डीजीपी के चयन की प्रक्रिया की बात करें तो देश के किसी भी राज्य के डीजीपी की नियुक्ति के लिए सरकार को डीजी रैंक के ऐसे आईपीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजना होता है, जिनका कार्यकाल कम से कम छह महीने का बचा हुआ हो।

इस आयोग में यूपीएससी के चैयरमैन या यूपीएससी का सदस्य इम्पैनलमेंट कमेटी के अध्यक्ष होते हैं। इसके अलावा भारत सरकार के गृह सचिव या विशेष सचिव, राज्य के मुख्यसचिव, वर्तमान डीजीपी व केंद्रीय बल का कोई एक प्रमुख शामिल होता हैं। आयोग तीन सबसे सीनियर आईपीएस अफसरों का एक पैनल राज्य सरकार को भेजता है।

इन्हें बनाया जाता है स्थायी डीजीपी

अगर सुप्रीम कोर्ट के नियमों की मानें तो उस अफसर को स्थायी डीजीपी बनाया जा सकता है, जिनके रिटारयमेंट में दो साल बाकी हों। इसी के चलते डीजीपी की नियुक्ति कम से कम दो वर्ष के लिए होती है। अगर बात करें डीजीपी को उनके पद से हटाने की तो डीजीपी को तब हटाया जा सकता है, जब वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो।

UP Police में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 94 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

2024 यूपी पुलिस के लिए काफी अहम होने वाला है। इस साल की शुरुआत से ही विभाग के अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से बड़ी तादाद में आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इस लिस्ट में कई जिलों में तैनात पुलिस अफसरों के नाम शामिल है। इस तबादला लिस्ट के आने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। आगे आने वाला समय भी यूपी पुलिस के लिए बेहद अहम होने वाला है। क्योंकि एक तो यूपी पुलिस को नया मुखिया मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में हाल फिलहाल में हो रहे ये तबादले हर किसी के लिए बेहद खास हैं।

इनका हुआ तबादला

अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया

संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाए गए

अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाए गए

श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाई गई

पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश बनाई गए

शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाई गई

नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाई गई

आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय बनाए गए

धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर बनाए गए

एल आर कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ बनाए गए

अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए गए

संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए

रमित शर्मा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए

आकाश कुलहरी पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाए गए

सलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाए गए

रोहन पीकंय पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं बनाये गए

संजय सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी गोरखपुर बनाए गए

वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआईपी सुरक्षा लखनऊ

प्रभाकर चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ

संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक अभी सूचना मुख्यालय लखनऊ

पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर आगरा बनाई गई

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड

राठौर किरीट कुमार हरि भाई पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ

शैलेश कुमार यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर

सफीक अहमद पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ

राधेश्याम पुलिस उपमहानिरीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ

सुरेश्वर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ

रामजी सिंह यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ

रामकिशन पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ

राजकमल यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर

राकेश पुष्कर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ

मनोज कुमार सोनकर उपमहानिरीक्षक ats लखनऊ

कुलदीप नारायण पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ मेरठ

किरण यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ

सब रशीद खान पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी 112

अशोक कुमार चतुर्थ पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ

प्रदीप गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ

अखिलेश कुमार निगम पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ

कुंतल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ

मनीराम सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ

राजीव नारायण मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर नगर

सुशील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात मुख्यालय लखनऊ

हरिश्चंद्र अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर

राहुल राज पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ

प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस उपमहा निरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ

कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

अतुल शर्मा सेना नायक 35 वाहिनी पीएसी लखनऊ

आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर

गौरव बांसवाल पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ

पूजा यादव सेना नायक 24 वाहिनी पीएसी मुरादाबाद

अमित कुमार प्रथम पुलिस अधीक्षक ats लखनऊ

रईस अख्तर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ

रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ

विक्रांत वीर सेनानायक 32 सी वाहिनी पीएसी लखनऊ

प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी

Sm कासिम पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक

हृदेश कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी

आनंद कुमार सेना नायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर

श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर

शिवाजी पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ

प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर रेट लखनऊ

शैलेंद्र कुमार राय पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ

डी प्रदीप कुमार सैन नायक 38वीं वाहिनी पीएसी

डॉ दुर्गेश कुमार सैन नायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर

दी प्रदीप कुमार सेनानायक पीएसी सोनभद्र

राजधारी चौरसिया पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय लखनऊ

बबीता साहू सेनानायक 27वी वाहिनी पीएसी सीतापुर

कमला प्रसाद यादव पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ

रमेश प्रसाद गुप्ता पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक उत्तर प्रदेश लखनऊ

रामसेवक गौतम पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर

सुरेंद्रनाथ तिवारी पुलिस अधीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ

मोहम्मद तारीख पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार मुख्यालय महानिदेशक लखनऊ

पंकज कुमार पांडे सी नायक 34 सी वाहिनी पीएसी वाराणसी

अजीत कुमार सिंह सी नायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी

अजीत कुमार सिंह सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी

सुशील कुमार शुक्ला सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़

दयाराम सेनानायक दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर

सर्वानंद यादव सी नायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर

कमलेश दीक्षित सेना नायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर

अरुण कुमार श्रीवास्तव सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी

कमलेश दीक्षित सी नायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर

सलमान ताज पाटील पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ

विद्यासागर मिश्रा पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ

तेज स्वरूप पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ

डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ

श्याम नारायण सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट वाराणसी