Meerut SSP विपिन ताडा को मिला सेलेक्शन ग्रेड, एडीजी ने कंधे बैज लगाकर किया सम्मानित

Share This

यूपी पुलिस के कई अफसरों के लिए ये नया साल खुशियां लेकर आया है। दरअसल, 2024 के आखिरी दिन कई अफसरों की पदोन्नति का आदेश जारी हुआ है। इसी लिस्ट में वर्तमान मेरठ एसएसपी विपिन ताडा का नाम शामिल है। विपिन ताडा ने पुलिस सेवा में अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कई अहम कार्यों को अंजाम दिया है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ और अपराधों की रोकथाम में भी सफलता मिली। इस कारण, उन्हें उनके योगदान के लिए सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया। इसी के चलते एडीजी ने उनके कंधे पर बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

वर्दी में भी होगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को जारी हुए आदेश के बाद अब जब एसएसपी डा. विपिन ताडा को सेलेक्शन ग्रेड मिला है तो एडीजी डीके ठाकुर और डीआइजी कलानिधि नैथानी ने स्टार लगा दिए। आदेश आने के बाद 2012 बैच आईपीएस विपिन ताडा के वेतन में वृद्धि कर दी गई। इसके साथ ही अब उनकी वर्दी में भी बदलाव किया गया है। एसएसपी अब अशोक स्तम्भ के साथ-साथ कंधों पर दो स्टार लगाएंगे। अभी तक अशोक स्तम्भ के साथ एक स्टार लगा रहे थे। साथ ही कॉलर और टोपी में भी बैंड लगा दिया गया है। उनके डीआइजी बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब एक साल बाद दोनों ही अफसर डीआइजी बन जाएंगे।

इसलिए मिला सम्मान

आपको बता दें कि विपिन ताडा ने पुलिस सेवा में अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कई अहम कार्यों को अंजाम दिया है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ और अपराधों की रोकथाम में भी सफलता मिली। इस कारण, उन्हें उनके योगदान के लिए सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया। यही वजह है कि एडीजी ने खुद आकर विपिन ताडा को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया और उनके कंधे पर बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *