उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: 2 नवंबर को उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया निर्देश

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के तहत लिखित परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 10 जनपदों के चयनित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी

परीक्षा से संबंधित सभी उम्मीदवारों की तिथि, परीक्षा के लिए आवंटित जिला/नगर की जानकारी आज यानी 24 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड ने बताया है कि लिखित परीक्षा के लिए संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक उसी समय बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट या सूचना से वंचित न रहें। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है और परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *