अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर में यूपी पुलिस का दम, दूसरे दिन झटके 10 पदक

Share This

 

लखनऊ। हरियाणा के करनाल में 20 से 24 सितंबर तक चल रही अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के पहलवानों ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में कुल 10 पदक अपने नाम किए।

इन्हें मिले पदक

प्रतियोगिता में 50 और 65 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की आंचल सिरोही और गाजियाबाद की लवलीन कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर यूपी का मान बढ़ाया। वहीं, 55 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की संगीता, 59 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की तनु मलिक और 76 किलोग्राम वर्ग में सीतापुर की नीलम तोमर ने रजत पदक हासिल किए।

Screenshot 2025 09 22 18 06 32 86 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

कांस्य पदक श्रेणी में भी यूपी पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत दिखाई। 50 किलोग्राम भार वर्ग में सीतापुर की इंदु चौधरी, 53 किलोग्राम में आगरा की प्रिआंशी प्रजापति, 57 किलोग्राम में प्रयागराज की मानसी यादव और गौतमबुद्ध नगर की दीक्षा तोमर, जबकि 62 किलोग्राम में लखनऊ की पुष्पा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डीजीपी ने दी बधाई

राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *