कुशीनगर में रविवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें पति-पत्नी और प्रेमी, तीनों ही यूपी पुलिस के सिपाही निकले। मामला कसया थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात महिला कांस्टेबल सिंपी यादव पर अपने ही सहकर्मी सिपाही विश्वनाथ राय के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सिंपी का पति, मिथिलेश यादव (जो खुद पुलिस लाइन में आरक्षी हैं), अचानक अपनी पत्नी के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा। जहां पत्नी की पोल खुल गई।
पहले से था शक
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मिथिलेश यादव की शादी वर्ष 2023 में जनपद बलिया निवासी महिला कांस्टेबल सिंपी से धूमधाम से हुई थी। अभी कुछ समय पहले से ही मिथिलेश को अपनी पत्नी पर शक था कि वह विश्वनाथ से घंटों बात करती है। 31 अगस्त की सुबह जब वह कमरे पर गया, तो दरवाजा अंदर से बंद था।
https://x.com/policemedianews/status/1962383535123398734
उसने सिंपी से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मजबूर होकर मिथिलेश ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। जब मौके पर पीआरवी पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया, तो कमरे से सिपाही विश्वनाथ राय अर्धनग्न अवस्था में बाहर आया। इस पर मिथिलेश ने आपा खो दिया और प्रेमी की पिटाई कर दी।
पुलिस ने किया बीच-बचाव
पुलिस टीम ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों को थाने ले गई। इसके बाद मिथिलेश ने कसया थाने में तहरीर देकर पत्नी सिंपी और उसके प्रेमी विश्वनाथ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की। उसने यह भी कहा कि वह अब सिंपी के साथ नहीं रहना चाहता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस पूरे प्रकरण ने यूपी पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।