लखनऊ पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह, UP DGP ने वरिष्ठ अफसरों को किया सम्मानित

Share This

शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा द्वारा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी प्रेरणादायी सेवाओं को भावभीनी विदाई के साथ याद किया।

इनका विदाई समारोह हुआ आयोजित

जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों में डॉ. एन. रविन्दर, अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन/जनरल स्टाफ अफसर, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं हृदेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ शामिल रहे।

Image

कौन हैं ये अफसर

बता दें कि डॉ. एन. रविन्दर (भा.पु.से. 1996) ने अपने सेवा काल में विभिन्न जनपदों में एसपी/एसएसपी के रूप में कार्य करते हुए विशेष जांच, सतर्कता, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, अभिसूचना मुख्यालय, एटीसी सीतापुर एवं पीएसी की विभिन्न वाहिनियों में नेतृत्व किया। वे लगभग 3 वर्ष 4 माह तक डीजीपी, उत्तर प्रदेश के जनरल स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यरत रहे। उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक, डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम) तथा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक प्राप्त हुआ है।

Image

वहीं हृदेश कुमार (प्रा.पु.से. 1994, भा.पु.से. 2020) ने भी अपने 30 वर्ष से अधिक के सेवा काल में विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तथा लखनऊ एवं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में महत्त्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यकुशलता, लगनशीलता एवं सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले श्री कुमार को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *