लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आवेदन प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब ग्रेजुएशन की डिग्री (प्रोविजनल) न होने पर भी उम्मीदवार सिर्फ स्नातक की मार्कशीट अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
UPPRPB ने जारी किया नोटिस
बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि –
आवेदन करते समय स्नातक की अंक तालिका (मार्कशीट) अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यदि डिग्री या प्रोविजनल डिग्री उपलब्ध नहीं है तो केवल मार्कशीट से भी आवेदन मान्य होगा।
हालांकि, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण के समय अभ्यर्थियों को अपनी डिग्री साथ लाना अनिवार्य होगा।

4543 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (Civil Police) के 4242 पद, प्लाटून कमांडर (PAC) के 135 पद, फायर सेकेंड ऑफिसर के 60 पद और महिला बटालियन एसआई के 106 पदों को मिलाकर कुल 4543 रिक्तियां निकली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है।
योग्यता और शारीरिक मानक
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
आयु सीमा : 21 से 28 वर्ष (इस बार सभी वर्गों को 3 साल की अतिरिक्त छूट)
पुरुष : लंबाई 168 सेमी, सीना 79–84 सेमी
महिला : लंबाई 152 सेमी