यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Share This

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को यह आदेश जारी किया गया, जिसमें अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी? 

एमके बशाल (1990 बैच): अब उन्हें पुलिस महानिदेशक महासमादेष्टा और अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक पद पर थे।

जय नारायन सिंह (1994 बैच): उन्हें उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन में नई तैनाती मिली है। वे अब तक अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

प्रशांत कुमार द्वितीय (2000 बैच): अब उन्हें एडीजी प्रशासन के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

उपेंद्र कुमार अग्रवाल (2005 बैच): उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय का आईजी नियुक्त किया गया है।

सतेंद्र कुमार (2010 बैच): अब वे पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

Image

इन तबादलों के जरिए शासन ने न केवल वरिष्ठ अधिकारियों को नई भूमिका दी है, बल्कि राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे में भी ताजगी लाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *