Muzaffarnagar: थाना समाधान दिवस पर अनोखा नज़ारा, SSP ने खुद कराया सिपाही का चालान

Share This

मुजफ्फरनगर जिले में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उस समय सभी चौंक गए जब एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुद एक पुलिसकर्मी की बाइक का चालान करा दिया। आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

ये है मामला 

एसएसपी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कमल किशोर कंडारकर देशभूषण अचानक निरीक्षण के लिए एक थाने पहुंचे। इस निरीक्षण के दौरान थाने की फाइलों और अभिलेखों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान थाने के परिसर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर एसएसपी की नजर गई, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर (तेज़ आवाज़ करने वाला) लगा हुआ था। नियमों का उल्लंघन देखते हुए एसएसपी ने बिना देरी किए, उसी समय मोटरसाइकिल का ₹1000 का चालान कटवाया।

यह बाइक डायल 112 यूनिट में तैनात एक सिपाही की बताई गई है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस खामी को मुआयना रिपोर्ट में भी शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में कोई लापरवाही न हो।

एसएसपी ने दिया संदेश

एसएसपी संजय कुमार वर्मा का यह कदम न सिर्फ कानून के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दीधारी कर्मचारी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का पालन करवाने से पहले खुद पुलिस को उसका उदाहरण बनना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *