Jhansi: महिला की हत्या करने के बाद से था फरार, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ इनामी

Share This

यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार बदमाशों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। ताजा मामला झांसी का है, जहां 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप अहिरवार को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया। गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला हत्या केस का फरार आरोपी

प्रदीप अहिरवार वही आरोपी है, जो रचना यादव की सनसनीखेज हत्या और शव के टुकड़े करने के मामले में फरार चल रहा था। 13 अगस्त को झांसी के टोडीफतेहपुर इलाके में महिला का धड़ मिला था, जबकि सिर और पैर कुछ दिनों बाद नदी से बरामद हुए।

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों – पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल – को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदीप तब से फरार था और उस पर इनाम घोषित था।

मुठभेड़ ऐसे हुई

बीती रात ग्राम दुगारा के पास प्रदीप का पुलिस से सामना हुआ। रोकने की कोशिश पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से बाइक, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना टोडीफतेहपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इनामी बदमाश को पकड़ा गया है। यह उसी हत्या कांड में वांटेड था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *