लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
गृह विभाग के सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना में 20 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। ये निर्णय लंबे समय से लंबित प्रोसेस के पूर्ण होने के बाद लिया गया है, जिससे अब इन अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा के तहत नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
ये है लिस्ट

पदोन्नत हुए अफसरों की नियुक्ति प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और गृह मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृति के बाद पूरी की गई। इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में राज्य की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सेवा में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
यह निर्णय यूपी पुलिस महकमे के भीतर मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है, साथ ही यह संकेत भी है कि योग्य अधिकारियों को समय पर पदोन्नति देकर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी अब प्रदेश और देश के लिए और अधिक प्रभावशाली कार्य कर सकेंगे।