स्वतंत्रता दिवस पर इन जांबाज पुलिसकर्मियों को मिला ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’

Share This

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कई जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया। इस सूची में संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला और कमिश्नरेट आगरा की महिला आरक्षी प्रियांशी प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Image

एसपी को इसलिए मिला सम्मान

एसपी कृष्ण कुमार को यह पदक एक ऐसे बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए प्रदान किया गया है, जो बीते दस वर्षों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी में संलिप्त था। उन्होंने 17 विभिन्न मामलों में 68 लोगों को गिरफ्तार कर इस संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की, जिससे प्रशासन को बड़ी सफलता मिली।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक भी सम्मानित

वहीं एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला को अवैध मतांतरण से जुड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए यह सम्मान दिया गया। उन्होंने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर द्वारा संचालित इस गिरोह की विदेशी फंडिंग से जुड़े 40 से अधिक बैंक खातों की जांच की, जिनमें स्विस बैंक के खाते भी शामिल थे। इस जांच में 100 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ, साथ ही कई राज्यों और देशों के व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई।

महिला आरक्षी को भी मिला सम्मान

महिला आरक्षी प्रियांशी प्रजापति को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए यह पदक मिला। वे सेवाकाल के दौरान अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में एक रजत, राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण, और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *