उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों और विभागों में नए दायित्व सौंपे गए हैं। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे विभिन्न जिलों में पुलिसिंग की गुणवत्ता और कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देखें लिस्ट
- मोहिनी पाठक – अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
- महेश सिंह अत्रि – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद
- डॉ. अर्चना सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर
- धर्मेंद्र सचान – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ
- प्रमोद कुमार यादव – उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी
- राजेंद्र प्रसाद यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ
- अनूप कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ
- रंजन सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर, पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय, डीजीपी लखनऊ
- अभय कुमार मिश्र – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रतिष्ठान
- अशोक कुमार यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान मुख्यालय), लखनऊ
- कृष्ण कांत सरोज – अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), मेरठ
- डॉ. राजीव कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान
- डॉ. हृदेश कठेरिया – अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बदायूं
- राहुल मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), देवरिया
- अरविंद कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय – पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) डीजीपी मुख्यालय

