यूपी पुलिस के नितिन चौधरी ने वुशु एशिया कप में रचा इतिहास, DGP ने दी बधाई

Share This

चीन के सोंगयुआन शहर में आयोजित 2nd वुशु संडा एशियन कप (2-7 जुलाई 2025) में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी नितिन चौधरी ने 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ तिरंगे का मान बढ़ाया, बल्कि पुलिस विभाग को भी गर्व करने का मौका दिया है। 20 देशों के 171 श्रेष्ठ एथलीटों के बीच यह उपलब्धि नितिन की शक्ति, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून की मिसाल है।

डीजीपी ने दी बधाई

नितिन चौधरी की इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उन्हें विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यूपी पुलिस के जवान जहां ड्यूटी पर सजग हैं, वहीं खेल के मैदान में भी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। नितिन का यह पदक इस बात का प्रमाण है कि वर्दी और विजय साथ चल सकते हैं।

Screenshot 2025 07 10 15 08 52 07 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

डीजीपी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल खिलाड़ी योजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन और समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि यह योजना ही है, जिसने सिपाहियों को परेड ग्राउंड से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का आत्मबल दिया है।

हाल ही में यूपी पुलिस ने जीते 95 पदक

डीजीपी ने यह भी बताया कि कुछ ही दिन पहले अमेरिका में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदकों के साथ नया इतिहास रचा। उस दल में 50 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 43 ने मेडल जीते — जिनमें 45 गोल्ड, 34 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

Capture 1

नितिन चौधरी की यह जीत न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की युवा ऊर्जा, खेल भावना और वैश्विक मंच पर उपस्थिति की गूंज है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्रेरणा है कि वर्दी पहने हाथ भी देश के लिए पदक उठा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *