Lucknow में 56 इंस्पेक्टरों का तबादला, 2027 चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा फेरबदल

Share This

लखनऊ। चुनाव अभी दूर है, लेकिन पुलिस महकमे में हलचल अभी से शुरू हो गई है। मुख्यालय ने एक झटके में लखनऊ में बैठे 56 इंस्पेक्टरों को हिला दिया है। सबको यहां से हटाकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेज दिया गया है। आदेश आते ही कमिश्नरेट में खलबली मच गई।

देखें लिस्ट

दरअसल, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभाग अभी से मैदान साफ करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि जो अफसर एक ही जगह लंबे समय से जमे हुए थे, उन्हें हटाना जरूरी हो गया था। यही वजह है कि इस बार लखनऊ को ही निशाने पर रखा गया।बुधवार को जारी हुए आदेश में साफ लिखा है कि ये तबादले फौरन लागू होंगे। अब इन इंस्पेक्टरों को नई जगह जाकर तुरंत ड्यूटी संभालनी होगी। किसी को वाराणसी भेजा गया है, किसी को प्रयागराज, तो कोई गाजियाबाद, कानपुर और नोएडा की तरफ रवाना होगा।

Image

Image

विभाग के अंदरखाने की बात करें तो यह सिर्फ रूटीन तबादला नहीं है। चुनाव के समय कानून-व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा रहता है। ऐसे में अधिकारियों का एक ही जिले में लंबे समय तक बने रहना विभाग को ठीक नहीं लग रहा। नए चेहरे आने से काम करने का तरीका भी बदलेगा और पुराने संपर्कों का असर भी खत्म होगा।

हो सकते हैं और तबादले

लखनऊ में अब कई थानों पर इंस्पेक्टरों की कुर्सी खाली हो जाएगी। वहां जल्द ही नए अफसरों को लाया जाएगा। वहीं, जिन जिलों में ये इंस्पेक्टर पहुंचेंगे, वहां की पुलिसिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा।अभी तो यह शुरुआत मानी जा रही है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में दूसरे जिलों में भी इसी तरह बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है। पुलिस मुख्यालय चुनाव से पहले पूरी व्यवस्था को नए सिरे से कसना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *