उत्तर प्रदेश पुलिस को एक साथ 12 नए आईपीएस अफसर मिल गए हैं। शासन ने इन अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी को अलग-अलग जिलों और बड़े शहरों के कमिश्नरेट में भेजा गया है, ताकि कानून-व्यवस्था की कमान युवा हाथों में सौंपी जा सके।
देखें लिस्ट
इस लिस्ट में दो बैच के अफसर हैं। 2024 बैच के चार और 2025 बैच के आठ अधिकारियों को जिलों में भेजा गया है। इनमें से कई को सीधे कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है, जो इनकी सर्विस का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
आदेश के अनुसार अभिषेक अंजनी सिंह अब गोरखपुर में नजर आएंगे। आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। जौनपुर की कमान अक्षत मंडावल को मिली है। गाजियाबाद जैसे बड़े कमिश्नरेट में आर्येन्द्र कुमार को तैनात किया गया है।
इनका नाम भी शामिल
इसके अलावा हरदोई में के. अर्पिता, कानपुर देहात में काशिश कालरा, प्रतापगढ़ में कुणाल कुमार और सहारनपुर में कुणाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है। एटा में राजेन्द्र बिश्नोई, लखनऊ कमिश्नरेट में शिवांक चौधरी, मथुरा में श्रुति मिश्रा और सीतापुर में योगेन्द्र मीणा की पोस्टिंग हुई है।
पुलिस विभाग में इस तैनाती को नए खून के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद फील्ड में उतर रहे ये अफसर अपराध पर लगाम लगाने के साथ ही जनता से सीधे जुड़कर काम करेंगे।