मेरठ: थानेदारों की तबादला एक्सप्रेस को लगा ब्रेक, 40 पुलिसकर्मियों की लिस्ट होल्ड

Share This

 

 

मेरठ। जिले में बड़े पैमाने पर हुए थानेदारों के तबादलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सुबह-सुबह जारी हुई 40 से ज्यादा दरोगा और इंस्पेक्टरों की तबादला सूची शाम होते-होते रोक दी गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ये है मामला 

बताया जा रहा है कि एसएसपी ने कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ढाई दर्जन से ज्यादा थानेदारों को एक सर्किल से दूसरे सर्किल में भेजा था। इस लिस्ट में कई ऐसे अफसरों के नाम भी शामिल थे जो पहले से लाइन हाजिर चल रहे थे। उन्हें भी थानों की जिम्मेदारी देने की तैयारी थी।

सुबह लिस्ट जारी होते ही थानों में हलचल शुरू हो गई। कई थानेदारों ने अपना सामान भी समेटना शुरू कर दिया था, लेकिन शाम तक अचानक अधिकारियों ने इस सूची को होल्ड करने का आदेश दे दिया।

सूत्रों ने किया ये दावा

सूत्रों के मुताबिक इस तबादला सूची को लेकर मेरठ और लखनऊ के बड़े अफसरों में सहमति नहीं बन पाई। कुछ थानेदारों की पोस्टिंग को लेकर सीनियर अफसरों ने आपत्ति जताई थी। बड़े अफसर की नाराजगी के बाद ही सूची को रोका गया, ऐसी चर्चा पुलिस लाइन में तेज है।

हालांकि अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक तौर पर वाल्मीकि जयंती का हवाला दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि त्योहार के चलते कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए तबादले फिलहाल रोके गए हैं। जयंती के बाद दोबारा नई सूची जारी हो सकती है।

एसएसपी द्वारा किए गए इन तबादलों को जिले की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव माना जा रहा था। अब लिस्ट होल्ड होने से जिन थानेदारों का तबादला हुआ था, वे फिलहाल अपने पुराने थानों में ही बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *