चित्रकूट: वर्दी पहनकर हाईवे पर नशे में लुढ़का सिपाही, SP ने किया सस्पेंड

Share This

 

चित्रकूट से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली खबर आई है। नशे में धुत होकर हाईवे किनारे पड़े रहने वाले सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर नहीं, सीधे सस्पेंड कर दिया है।

ये है मामला 

जिस सिपाही पर कार्रवाई हुई है उसका नाम दीपक प्रकाश वर्मा है, जो पुलिस लाइन में तैनात था। दो दिन पहले कर्वी-पुलिस लाइन रोड पर हाईवे के किनारे एक वर्दीधारी के बेसुध पड़े होने की खबर मिली। पीआरवी मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर हैरान रह गई। सिपाही राजेश कुमार उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, वहां भी सिपाही ने हंगामा और साथियों से बदतमीजी की।

फिर अधिकारियों के कहने पर उसका मेडिकल कराया गया। बुधवार को रिपोर्ट आई तो सब साफ हो गया – सिपाही फुल नशे में था। रिपोर्ट आते ही एसपी अरुण कुमार सिंह ने सख्त एक्शन लिया और उसे निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच अब सीओ सिटी कर रहे हैं।

 वायरल हुआ वीडियो

उधर, इसी दिन एक और वीडियो इंटरनेट पर घूमने लगा जिसमें एक सिपाही कुर्सी पर उल्टा लेटा हुआ दिख रहा है। लोग कह रहे हैं यही सिपाही है। इस पर एसपी ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन वो इसी सिपाही का है या नहीं, इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जा रही है। मेडिकल वाले मामले में तो कार्रवाई हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *