कुशीनगर में 17 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

Share This

 

कुशीनगर में सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। एसपी केशव कुमार ने 17 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मियों को साइबर थाना, अपराध शाखा, स्वाट टीम और जनसुनवाई सेल में भेजा गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

 नीरज सिंह को हाटा, अनिल सिंह यादव को साइबर थाने की कमान

तबादला सूची के मुताबिक निरीक्षक नीरज सिंह को हाटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। अनिल सिंह यादव को साइबर थाना प्रभारी और महेंद्र प्रजापति को चौराखास थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं साइबर थाना प्रभारी रहे विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक अजय विक्रम यादव को अपराध शाखा में तैनाती मिली है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। दीपक सिंह को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश कुमार को तुर्कपट्टी, चंद्रभान सिंह को तमकुहीराज और स्वतंत्र सिंह को रामकोला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तुर्कपट्टी में तैनात रहे आलोक कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

 रविंद्रनगर धूस, खड्डा और पटहेरवा में भी बदले प्रभारी

अमित सिंह को रविंद्रनगर धूस, महेश कुमार चौबे को खड्डा और अरुण सिंह को पटहेरवा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप सिंह को साइबर थाना भेजा गया है। वहीं अनिल सिंह को कुबेरस्थान थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रविंद्र राय और विकास यादव को जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। एसपी के आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *