आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस मुठभेड़, आरोपी अरविंद सिंह ढेर

Share This

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में तीन लोगों की हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी की पहचान अरविंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल उसके बेटे की भी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने घर में चल रही पूजा के दौरान पत्नी और दो पुजारियों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें तीनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसे घेरा तो उसने बच्चों को कमरे में बंद कर लिया।

SSP बोले – समझाने पर भी नहीं माना, पुलिस पर की फायरिंग

मामले में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को सरेंडर कराने के लिए काफी देर तक बातचीत की गई। परिवार के लोगों से भी अपील कराई गई कि वह बच्चों को छोड़ दे। लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि वह बच्चों को मार देगा और पुलिस पर भी गोली चलाएगा। इसी बीच उसने अपने बेटे को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनते ही टीम ने कमरे में एंट्री की तो आरोपी ने पुलिस पर सीधा फायर शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले वार्निंग दी, फिर हवाई फायर किया। जब वह नहीं रुका तो आत्मरक्षा और बंधक बच्चों को बचाने के लिए जवाबी फायर करना पड़ा। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूजा को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि गांव में अरविंद के भाई गुड्डू सिंह की दो साल पहले हत्या हो गई थी। उसकी आत्मा की शांति के लिए परिवार ने घर में पूजा रखी थी। पूजा के लिए महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा आए थे। अरविंद पूजा नहीं चाहता था। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और उसने तमंचे से तीनों की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *