यूपी में 35 IPS अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

Share This

यूपी में एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। शासन ने शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादला सूची में दो जिलों के कप्तानों समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पीपीएस से पदोन्नति पाकर आईपीएस बने 11 अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई है। तबादले के बाद कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एसएसएफ, सीबीसीआईडी और पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी मिली है।

देखएं लिस्ट

  • चारू निगम का तबादला पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 लखनऊ से सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद पर किया गया है।
  • श्रवण कुमार सिंह का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर किया गया है।
  • प्रमोद कुमार का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ के पद पर किया गया है।
  • रवि शंकर निम का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर किया गया है।
  • अतुल शर्मा-II का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ किया गया है।
  • सोनम कुमार का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज किया गया है।
  • रविन्द्र कुमार का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा किया गया है।
  • नीरज कुमार पाण्डेय का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज किया गया है।
  • ममता रानी चौधरी का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ किया गया है।
  • मो. इरफान अंसारी का तबादला पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ किया गया है।
  • साद मिया खां का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा किया गया है।
  • सैय्यद अली अब्बास का तबादला पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर किया गया है।
  • श्रुति श्रीवास्तव का तबादला अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज किया गया है।
  • विक्रम दहिया का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली किया गया है।
  • आयुष श्रीवास्तव का तबादला पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर से पुलिस अधीक्षक नगर, उन्नाव किया गया है।
  • राजेश गुनावत का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी किया गया है।
  • अनन्त चन्द्रशेखर का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर किया गया है।
  • देवेश चतुर्वेदी का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अम्बेडकरनगर किया गया है।
  • विवेक तिवारी का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी किया गया है।
  • सुमित सुधाकर रामटेके का तबादला सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सम्भल किया गया है।
  • अरीबा नोमान का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर किया गया है।
  • मनोज कुमार यादव का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा किया गया है।
  • रिजुल का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद किया गया है।
  • गौतम राय का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिजनौर किया गया है।
  • मेविस टॉक का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र किया गया है।
  • जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/यूपीएसआईएफएस, लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ किया गया है।
  • कपिल देव सिंह का तबादला पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, लखनऊ किया गया है।
  • ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा किया गया है।
  • बलवंत कुमार चौधरी का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद किया गया है।
  • अभय नाथ त्रिपाठी का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक नगर, इटावा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर किया गया है।
  • हरेन्द्र कुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अम्बेडकरनगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा किया गया है।
  • राजेश कुमार पाण्डेय का तबादला पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी किया गया है।
  • हरेन्द्र प्रताप यादव का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ किया गया है।
  • कुलदीप सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सम्भल से सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा किया गया है।
  • विनीत भटनागर का तबादला पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *