रामपुर और ललितपुर में नए एसपी की तैनाती, UP में हुआ 5 IPS अफसरों का तबादला

Share This

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पांच भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामपुर, ललितपुर, आगरा, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी में नई तैनातियां की गई हैं। इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देखें लिस्ट 

तबादला सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को आगरा में क्षेत्रीय अभिसूचना (इंटेलिजेंस) में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

HNbfWKDboAA3nQn 1

इनका नाम भी शामिल

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक का भी तबादला कर उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 45वीं वाहिनी पीएसी एटा के सेनानायक संजीव कुमार बाजपेई को ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात गोपाल कृष्ण चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है। शासन का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *