यूपी पुलिस के 95 निरीक्षक अब यूपीपीसीएल में देंगे सेवाएं, मिली दो साल की प्रतिनियुक्ति

Share This

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद नागरिक पुलिस के 95 निरीक्षकों को दो वर्ष की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार चयनित निरीक्षक यूपीपीसीएल में अपनी सेवाएं देंगे और निर्धारित अवधि तक वहीं कार्यरत रहेंगे।

इन्हें भेजा गया लेटर

जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस आयुक्तों, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उपमहानिरीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनकी तैनाती सुनिश्चित कराई जाए। यदि किसी निरीक्षक का पहले से अन्य स्थान पर स्थानांतरण हो चुका है तो उसे वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त करते हुए यूपीपीसीएल में योगदान कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Image

 

Image

Image

दो वर्ष की होगी अवधि

पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्ति की अवधि दो वर्ष होगी। इस दौरान संबंधित निरीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक दायित्वों से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में तैनात 95 निरीक्षक जल्द ही यूपीपीसीएल में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *