यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी डंपर से टकराई, दारोगा की मौत

Share This

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भाजपा विधायक राजेश चौधरी के काफिले में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में एक दारोगा की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक अपने काफिले के साथ जेवर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही काफिला माइलस्टोन 33 के पास पहुंचा, सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एस्कॉर्ट वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दारोगा राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

इसी दिन ड्यूटी पर आए थे दारोगा

बताया जा रहा है कि दारोगा राजेंद्र सिंह की यह नई तैनाती थी और वे उसी दिन विधायक की सुरक्षा ड्यूटी पर आए थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक एटा जिले के निवासी थे और कुछ ही दिनों बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *