लखनऊ के गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में 9 मई को द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्मारिका का विमोचन भी किया।
डीजीपी ने किया सीएम का आभार व्यक्त
कार्यक्रम के दौरान राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है।
राजीव कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ जैसी पहल से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल के भीतर अनुशासन, मानसिक मजबूती और कर्तव्यनिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।
अफसरों ने कहा ये
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी इस बात पर जोर दिया कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि टीम भावना और तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे पूरी खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और प्रतियोगिता को सफल बनाएं।
यह प्रतियोगिता 2025-26 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता ने गति पकड़ ली