जालौन के पुलिसकर्मियों के निधन पर DGP ने किया शोक व्यक्त, लिखा- अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है समाचार

Share This

 

जालौन। हरियाणा में कर्तव्य पालन के दौरान घटित एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जालौन पुलिस के चार कर्मियों की मृत्यु हो गई है। घटना मंगलवार सुबह तावड़ू क्षेत्र में हुई, जब कोतवाली उरई की टीम अपहरण मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा गई थी। हादसे में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार और आरक्षी अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही मुकदमे के वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) भी इस हादसे में दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद अब डीजीपी ने शोक व्यक्त किया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही टीम तावड़ू सदर थाना क्षेत्र पहुंची, उनकी गाड़ी ओवरटेक के प्रयास के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और वाहन को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।

डीजीपी ने किया पोस्ट

डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने इस हृदयविदारक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के असामयिक निधन से पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार शोकाकुल है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के लिए सहनशक्ति की कामना की।

Capture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *