यूपी पुलिस और Bank of Baroda के बीच 3 साल के लिए MoU, पुलिसकर्मियों को मिलेगा 2.30 करोड़ तक बीमा कवर

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों के कल्याण और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस कर्मियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग और बैंकिंग संस्थान के बीच समझौते का नवीनीकरण किया गया है। यह पहल न केवल कार्यरत कर्मियों बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए भी राहत लेकर आएगी।

समझौता ज्ञापन किया साइन

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की उपस्थिति में Bank of Baroda और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के नवीनीकरण को लेकर तीन वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।  यह समझौता पहले 21 मार्च 2023 को किया गया था, जिसकी अवधि 20 मार्च 2026 को पूरी हो गई। पुलिस कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे पुनः नवीनीकृत किया गया है, जो 21 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

मिलेंगे ये लाभ

इस नवीनीकरण के तहत पुलिस कर्मियों को उन्नत बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ मिलेंगे। विशेष रूप से, PSP के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को 2 करोड़ 30 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा। यह कवर आकस्मिक मृत्यु, आंशिक या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।
इस योजना का दायरा केवल सेवा में कार्यरत कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों और उनके आश्रितों, यानी फैमिली पेंशनरों को भी दुर्घटना से संबंधित विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक ने विश्वास जताया कि यह नवीनीकृत MoU पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत करेगा। साथ ही यह कदम पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *