CM योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट महिला आरक्षियों और परेड कमांडरों को किया सम्मानित

Share This

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में 60,244 आरक्षी (नागरिक पुलिस) ने सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों और परेड कमांडरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

देशभर में पेश की मिसाल

लखनऊ में आयोजित इस भव्य दीक्षांत परेड समारोह ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर में पुलिस प्रशिक्षण की नई मिसाल पेश की। सीधी भर्ती-2025 बैच के 60,244 आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण के बाद परेड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली और जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिला आरक्षियों ने भी अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। नेहा यादव ने सर्वांग सर्वोत्तम एवं आंतरिक विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनम ने बाह्य विषयों में टॉप किया। वहीं रिया सिंह कुशवाहा सहित अन्य महिला कमांडरों ने परेड का नेतृत्व कर अपनी दक्षता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

सीएम ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इन सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों और परेड कमांडरों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह नई भर्ती प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *