बस्ती में दरोगा की दबंगई: नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल, SP ने की कार्रवाई

Share This

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने वाली एक घटना सामने आई है। लालगंज थाना क्षेत्र में एक दरोगा द्वारा एक नाबालिग बच्चे के साथ की गई मारपीट का मामला चर्चा में है।

ये था मामला

बताया जा रहा है कि दरोगा अपनी बाइक बाजार में खड़ी करके कहीं गया था। लौटने पर उसने देखा कि उसकी बाइक पर किसी ने पान थूक दिया है। इसी बात को लेकर उसने पास खड़े एक बच्चे से पूछताछ शुरू की।

जब बच्चे ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया, तो दरोगा का गुस्सा भड़क उठा। आरोप है कि उसने बिना किसी ठोस वजह के बच्चे को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पीड़ित बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद बच्चा काफी सहम गया है और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है और पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

एसपी ने की कार्रवाई

अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संयमित और जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *