यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने की पहल, एआई ट्रेनिंग के लिए MoU साइन

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बदलते समय में अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने अपने कर्मियों को नई तकनीकों से लैस करने की पहल शुरू की है। यह कदम न केवल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

बेहद अहम है ये पहल

उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी एवं डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की “एआई एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग” प्राथमिकता के तहत 15 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MoU पर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा और जेनिथ स्कूल ऑफ एआई के प्रतिनिधि अनूप गर्ग ने हस्ताक्षर कर इसे औपचारिक रूप दिया।

इस पहल के तहत पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम, API और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 16 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें कुल 32 सत्र आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में 50 चयनित पुलिस कर्मियों और 10 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

इस अफसर की रही अहम भूमिका

इस सहयोग को साकार करने में DIG तकनीकी सेवाएं आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *