मुजफ्फरनगर में गैस कालाबाजारी पर सख्ती, SSP ने कहा – सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

Share This

मुजफ्फरनगर में गैस सिलिंडर को लेकर बढ़ती अफरा-तफरी और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उन्होंने गैस वितरकों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसलिए दिए निर्देश

एसएसपी ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और व्यावसायिक उपयोग के मामलों में सीधे कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी गैस एजेंसी की संलिप्तता सामने आई, तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

उपभोक्ताओं की भीड़ और अव्यवस्था को रोकने के लिए वितरकों को होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बुकिंग के अनुसार सिलिंडर वितरण की जानकारी गोदाम और एजेंसी पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया है।

एसएसपी ने ये भी कहा

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता द्वारा अनावश्यक दबाव बनाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है, जबकि गैस वितरकों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि कालाबाजारी या मुनाफाखोरी की सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना डर के ऐसी गतिविधियों की जानकारी दें, ताकि व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *